रानीगंज में
रातभर होता रहा तमंचे पर डिस्को
| वीडियो वायरल |
रानीगंज, एक संवाददाता। शनिवार की देर रात को अनंत चतुर्दशी के मौके पर रानीगंज थाना क्षेत्र के मझुवा पूरब पंचायत के कोहवारा बिशनपुर में अश्लील गानों पर देर रात तक बालाएं (लड़कियां) थिरकती रही।
■ रानीगंज कोहवारा बिशनपुर की घटना अश्लील गानों पर थिरकती रही बालाएं ■ नाचगान के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट ■ मारपीट में दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
इस दौरान एक स्थानीय युवक के द्वारा लड़की के अश्लील गानों पर डांस के दौरान कट्टा लहराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। पंचायत के मुखिया विनोद कुमार मेहता ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के मौके पर वार्ड संख्या सात में अश्लील गानों पर एक युवक देशी
कट्टा लहराते हुए डांस किया था। मुखिया ने बताया कि अश्लील गानों पर लडकिया कम कपड़े में देर रात तक नाचती रही।
इस दौरान मुखिया ने मामले की जानकारी रानीगंज थाना समेत अन्य
शनिवार की रात को कोहवारा बिशनपुर में अनंत चतुर्दशी के मौके गानों पर थिरकती लड़की व कट्टा लहराते युवक।
किया गया है। मझुवा पूरब पंचायत के मुखिया विनोद मेहता ने बताया कि नाच गानों के दौरान देर रात तक हंगामा होता रहा।
दो थानों की दिया गया। बताया कि नाच गानों के दौरान आपस मे जमकर मारपीट भी हुआ है। इस मारपीट में दो दर्जन से अधिक लोग घायल होने की बात भी सामने आ रही है। घायलों में कई का इलाज पूर्णिया व रानीगंज में
रात में पुलिस के आने के बाद थोड़ी देर के लिए नांच गाना बंद हुआ लेकिन इसके बाद फिर अश्लील गानों पर डांस शुरू हो गया। वहीं मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मारपीट होने की जानकारी मिली थी। मौके पर गश्ती को भेजा गया था। यदि कोई नाच गाना का कार्यक्रम हुआ है तो इस बात की जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है नाच गाना के आयोजक व कट्टा लहराने वाले को चिन्हित कर उनपर एफआईआर किया जायेगा
विनोद मेहता द्वारा लगाए गए आरोप गलत है !

