Karpoori Thakur को अपमानित करने वालों में क्रेडिट लेने की होड़- Vijay Sinha | PM Modi | Nitish Kumar

Karpoori Thakur को अपमानित करने वालों में क्रेडिट लेने की होड़- Vijay Sinha | PM Modi | Nitish  Kumar 

 में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी, विधान परिषद के विपक्ष के नेता श्री हरि साहनी जी, भारत सरकार के मंत्री परम आदरणीय श्री अश्वनी चौबे जी, भारत सरकार के। पूर्व मंत्री जिनका भाषण राम कृपाल जी का सुनने पूर्व मंत्री, गया के विधायक से प्रेम चंद्रवंशी जी पूर्व मंत्री, पटना साहिब के विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव जी पूर्व मंत्री, कटिहार के विधायक, उपमुख्य पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री बहन रेणु देवी जी। कार्यक्रम के संचालक प्रमोद चंद्रवंशी जी और जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बलराम मंडल जी, हमारे पार्टी के सचेतक मुख्य सचेतक श्री जनक सिंह जी, यहाँ पर बैठे हमारे सभी विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश के पदाधिकारी सभी उपस्थित थे। आज गरीबों के जननायक, कर्पूरी ठाकुर जी के प्रति श्रद्धा रखनेवाले और बिहार के गरीबी समाप्त करने के संकल्प को साकार करने वाले उपस्थित माता बहनों, युवा मित्रों, प्यारे बच्चों! बहुत देर से आप बैठे है और कई पुराने अनुभव, कई विचारों को हम लोगों ने सुना। मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सादगी, सरलता, सुलभता और उनका ईमानदार छवि आज उनको पूरे बिहार के हर समाज के दिलो दिमाग में बैठा दिया। आज उनकी ईमानदार छवि। संख्या बल का महत्व नहीं रहने दिया। लोग संख्या बल के नाम पर बरसों तक राजनीति का डंका बजाता है। लेकिन वह व्यक्ति अपनी सादगी, सरलता, सुलभता और ईमानदार छवि के कारण पूरे प्रदेश के अंदर समाजवादियों के असली चेहरे को भी दिखाने का काम किया और समाजवाद का नारा उन्होंने दिया था कि हम सादगी के साथ बिहार के अंदर एक परिवर्तन करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनायेंगे, वो भ्रष्ट कांग्रेस का जो भ्रष्टाचार का अपराध का पर्याय बन चुका था। कोंग्रेस के विरुद्ध 1967 में भी वह मुख्यमंत्री बहुत अल्प समय के लिए बने थे और 1977 में भी दुबारा जब वह मुख्यमंत्री बने तो पूरा टर्म नहीं, बहुत कम समय के लिए, दो ढाई वर्षों के लिए। लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने जो अपना लोगों के बीच एक विश्वास और विश्वसनीयता को कायम किया, आज उनसे सबक लेना चाहिए। जिन कांग्रेसियों के गोद में जाकर के आज राजद और जदयू के लोग बैठे हैं, बड़े भाई नीतीश कुमार, बड़े भाई लालू प्रसाद यादव जी और छोटे भाई नीतीश कुमार जी। चार। मां शारदे। कर्पूरी ठाकुर जी का वह ईमानदारी छवि, गरीबों के प्रति समर्पित भावना। सबको साथ लेकर चलने का संकल्प। यह भावना को आप समाजवादी अपने को कहते हैं, लेकिन एक भी गुण इनका नहीं अपनाए। आज बढ़िया। गोली कांड हुआ था। मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी थे। हम लोग छोटे छोटे कम उम्र के थे। अनुभव भी था, आज भी है उस चीज का। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि अपराध और अपराधी चरित्र के लोग कभी राजनीति के योग्य नहीं और अपराधियों को संरक्षित करने वाला व्यक्ति कभी जनता का हितैषी नहीं हो सकता है। और उस समय एक खास मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। अस्पष्ट तौर पर, बहुत निकट होते हुए भी। यह चरित्र कर्पूरी ठाकुर जी का था। आज अपराधी को मंत्रिमंडल में बैठाते हैं। अपराधियों को संरक्षित करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.