जीमेल के बारे में क्या किसी को पता है कि कोई मेरा जीमेल hacking कर रहा है

नई दिल्ली: GMAIL दुनिया की सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली ईमेल सर्विस है। इसके दुनिया भर में करोड़ों यूजर हैं। आपमें से भी कई लोगों के पास Gmail अकाउंट होगा। भारत में साइबर सिक्योरिटी को लेकर काफी कम अवेयरनेस है।

आमतौर पर Gmail आपके कई और एकाउंट से लिंक होता है। आप भी कई सारी पासवर्ड को Gmail के जरिए सिंक करके रख सकते हैं। ऐसे में अगर आपका भी एकाउंट हैक हो जाए या और कोई आपके एकाउंट को यूज करें तो आप बहुत अधिक मुश्किल में फंस सकते हैं।

बहुत बार ऐसा ही होता है कि आपके Gmail का एक्सेस कोई और भी यूज कर रहा होता है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि जब कोई आपका एकाउंट यूज कर रहा होगा तो आपको आसानी से पता भी नहीं चल पाएगा। इसके लिए हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं जिसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि कोई और तो आपका एकाउंट तो नहीं हैक कर सकता।

आज भारत में साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता बहुत जरुरी हैं । क्योंकि साइबर अपराधों का नम्बर भारत में बहुत अधिक बढ़ गया है।

कौन से डिवाइस से यूज करते हैं Gmail एक्सेस

सबसे पहले आप ये चेक कर लें कि आप कौन कौन से डिवाइस से जीमेल यूज करते हैं। इसके बाद आप अपने गूगल अकाउंट में जा कर नेविगेशन पैनल से सिक्योरिटी पैनल में जाएं।

सिक्योरिटी पैनल में जब आप जाएंगे तो आपको वहां पर Manage Device का ऑप्शंस दिख जाएगा। यहां पर आप जब क्लीक करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आप कितने डिवाइस में Gmail यूज कर रहे हैं। अगर इस लिस्ट में आपको कोई भी ऐसा डिवाइस दिख रहा है जिससे आपने लॉगइन नहीं किया है तो समझ लें आपका अकाउंट कोई भी ऐक्सेस कर रहा है। यहां से आप साइन आउट फ्रॉम ऑल डिवाइस कर ले और पासवर्ड बदल ले।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.